बादल, हरियाली और झरनों का जादू; केरल की ये 9 जगहें जीत लेंगी आपका दिल
मुन्नार
चाय के बागान और बादलों से घिरी पहाड़ियां मानसून में बेहद आकर्षक लगती हैं.
अल्लेप्पी
बैकवाटर्स और हाउसबोट की सैर बारिश के मौसम में यादगार अनुभव देती है.
थेक्कडी
घने जंगल और वन्यजीव प्रेमियों के लिए मानसून में शानदार डेस्टिनेशन.
वायनाड
झरनों, गुफाओं और हरियाली से भरपूर यह जगह प्रकृति प्रेमियों की पसंद है.
अथिराप्पिल्ली फॉल्स
मानसून में यह झरना पूरे वेग से बहता है और अद्भुत नजारा पेश करता है.
कुमारकोम
शांत झीलें और हरे-भरे नजारे इसे मानसून में खास बना देते हैं.
वर्कला
समुद्र तट और चट्टानों का खूबसूरत संगम यहां की पहचान है.
पोनमुडी
घुमावदार रास्ते और बादलों से ढकी पहाड़ियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं.
कोच्चि
ऐतिहासिक विरासत और मानसून की ठंडी फुहारों का अनोखा अनुभव मिलता है.