बढ़ती गर्मी में इन चीजों का करें सेवन, कंट्रोल रहेगा बॉडी टेंपरेचर


Shanu Sharma
19 May 2026

बढ़ रहा तापमान

    पूरे देश में इस समय तापमान काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है. ऐसे में अपने आप को ठंडा रखने के लिए कुछ खास चीजों का सेवन कर सकते हैं, जिससे शरीर का तापमान कंट्रोल रहेगा.

एलोवेरा

    एलोवेरा प्राकृतिक तरीके से ठंडा होता है. बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए आप इसका जूस पी सकते हैं. इसके अलावा आप खीरा और पुदीना के साथ मिलाकर इसका जूस बना सकते हैं.

पुदीना

    पुदीने को जड़ी-बूटी भी माना जाता है. यह आपके पेट की कई समस्याओं को खत्म कर सकता है. वहीं इस तेज गर्मी से राहत पाने के लिए यह रामबाण है.

खीरा

    खीरे में 95 प्रतिशत पानी होता है, इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर भी होता है. यह आपके शरीर को ठंडा रखने के लिए काफी ज्यादा कारगर है.

तरबूज

    तरबूज में भी 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है, इसे खाने से आप डिहाइड्रेशन से बच सकते हैं. अगर यह रेगुलर तरीके से खाया जाए तो आपको कभी लू नहीं लगेगी.

छाछ

    छाछ हर मायने में आपके लिए फायदेमंद है. इसमें पाए जाने वाला विटामिन और मिनरल्स आपके शरीर को ठंडा रखता है. आप हर दिन इसे दो बार पी सकते हैं.

नींबू पानी

    नींबू पानी में भारी मात्रा में विटामिन सी होता है. यह आपके शरीर के तापमान को कंटोल करता है और एनर्जी भी भरता है. आप इसे पीने से हर समय ताजा महसूस कर सकते हैं.

नारियल पानी

    नारियल पानी तो एवरग्रीन ड्रिंक है. इसमें पाए जाने वाला इलेक्ट्रोलाइट्स आपके शरीर को ठंडा तो रखेगा ही, साथ में एनर्जी से भी भरेगा. इससे आपके स्किन पर भी ग्लो आएगा.

प्याज

    प्याज भी आपके शरीर को नैचुरल तरीके से ठंडा रखता है. साथ ही इसमें पाए जाने वाला क्वेरसेटिन एक एंटी-एलर्जन की तरह काम करता है. आप इसे सत्तू और सलाद के साथ ले सकते हैं.

More Stories