शरीर के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, थायरॉइड की हो सकती है चेतावनी
थायरॉइड की समस्या
भारत में थायरॉइड की समस्या बढ़ती जा रही है. खास तौर पर महिलाओं में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन क्या आपको पता है कि थायरॉइड बढ़ने से पहले कुछ खास चेतावनियां देती है, जिसे समय रहते समझना जरूरी है.
लगातार थकान
अगर आपको पूरी नींद लेने के बाद भी सुस्ती और थकान महसूस होती रहती है तो यह हाइपोथायरायडिज्म का संकेत हो सकता है. इससे चयापचय धीमा पड़ जाता है और शरीर ऊर्जा नहीं बना पाता.
वजन का बढ़ना या घटना
खान-पान या व्यायाम में कोई बड़ा बदलाव न होने के बाद भी अगर वजन अचानक बढ़ रहा है, तो हाइपोथायरायडिज्म हो सकता है.
बाल झड़ना
हेयरब्रश में बालों की मात्रा बढ़ना या स्कैल्प की खुजली के साथ बाल पतले होना थायरॉइड हार्मोन असंतुलन की वजह से हो सकता है. साथ ही त्वचा असामान्य रूप से ड्राई, खुरदुरी और बेजान दिखने लगती है.
मूड स्विंग्स
थायरॉइड मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा होता है. अगर बिना वजह चिड़चिड़ापन, लगातार चिंता, अवसाद या सोचने-समझने में दिक्कत थायरॉइड की समस्या का नतीजा हो सकती है. कई बार इसे केवल स्ट्रेस समझ लिया जाता है.
ठंड या गर्मी लगना
यह एक काफी आम चेतावनी है कि आपको किसी भी मौसम में या तो हमेशा ठंड लगता रहेगा या फिर अत्यधिक पसीना आता रहेगा.
अनियमित हृदय गति
थायरॉइड हार्मोन हृदय को सीधे प्रभावित करते हैं. तेज धड़कन, पल्पिटेशन या बहुत धीमी हृदय गति दोनों ही थायरॉइड असंतुलन के लक्षण हो सकते हैं.