चेहरे के लिए वरदान है गुआ शा, जानें इसके गजब के फायदे


Princy Sharma
01 Jun 2025

गुआ शा

    ब्यूटी टेक्निक और टूल्स ने अपना दबदबा बना लिया है और उनमें से एक है गुआ शा.

फायदे

    गुआ का मतलब है स्ट्रोक या प्रेस और शा का मतलब है रेडनेस.  चलिए जानते हैं क्या गुआ शा के फायदे

ब्लड सर्कुलेशन

    गुआ शा त्वचा पर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है. इसके हल्के स्क्रैपिंग मूवमेंट से ऑक्सीजन युक्त खून त्वचा और उसके नीचे की परतों में पहुंचता है, जिससे चेहरे को नेचुरल ग्लो मिलता है.

चेहरे की सूजन

    गुआ शा लिंफेटिक ड्रेनेज में मदद करता है, जिससे चेहरे की सूजन कम होती है. खासकर आंखों के नीचे और जबड़े की रेखा पर जमा लिंफ फ्लूइड को बहाकर सूजन घटाता है.

तनाव

    कई लोग अपने चेहरे की मांसपेशियों में तनाव महसूस करते हैं, खासकर जबड़ा, माथा और कनपटी के आस-पास. गुआ शा इन हिस्सों को रिलैक्स करता है, जिससे मांसपेशियां ढीली हो जाती हैं.

टेक्सचर और टोन

    गुआ शा का नियमित इस्तेमाल त्वचा के टेक्सचर और टोन को बेहतर बनाता है. ब्लड सर्कुलेशन और लिंफेटिक ड्रेनेज से त्वचा की सेल्स का रिनोवेशन होता है, जिससे चेहरे की रंगत साफ होती है.

झुर्रियां और फाइन लाइन्स

    गुआ शा से चेहरे के मांसपेशियों में तनाव कम होता है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स की समस्या में कमी आती है. नियमित रूप से इस्तेमाल करने से त्वचा और भी टाइट और स्मूथ होती है.

More Stories