ओवर एक्सरसाइज वाले सावधान! जानें 5 गंभीर नुकसान
Sagar Bhardwaj
07 Feb 2024
अनिल कदसूर की मौत
दिल का दौरा पड़ने से बेंगलुरु के प्रसिद्ध साइक्लिस्ट और फिटनेस आइकन अनिल कदसूर की मौत हो गई है.
हर दिन 100 किमी चलाते थे साइकिल
45 साल के कदसूर ने 42 महीनों से प्रतिदिन 100 किलोमीटर साइकिल चलाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था.
अति सर्वत्र वर्जयेत्
संस्कृत का एक श्लोक है 'अति सर्वत्र वर्जयेत्'. यानी जब हम किसी भी चीज की अधिकात करते हैं तो वह नुकसानदायक हो जाता है.
ज्यादा कसरत भी हानिकारक
कई बार देखा गया है कि अत्याधिक एक्सरसाइज करना भी हानिकारक हो ज्यादा है.
नियमित तौर पर करें एक्सरसाइज
सेहत के जानकार फिट रहने के लिए फिजीकल एक्टिविटी जैसे योग, पैदल चलना, एक्सरसाइज, वर्कआउट करने की सलाह देते हैं.
रोजाना केवल आधा-एक घंटा ही करें कसरत
डॉक्टर अक्सर फिट रहने और शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए नियत रुप से आधे से एक घंटे तक का ही एक्सरसाइज का सलाह देते है.
ओवर एक्सरसाइज के साइड इफेक्ट
फिट रहने के लिए जहां एक्सरसाइज जरूरी है वहीं इसके ओवर होने के कई साइड इफेक्ट भी हैं.
इम्युनिटी पर निगेटिव असर
जरूरत से ज्यादा यानी ओवर एक्सरसाइज करने से इम्युनिटी पर निगेटिव असर पड़ता है.
तेज हो जाता है हार्ट बीट
एक लिमिट से ज्यादा वर्कआउट करने से ब्लड प्रेशर बढ़ता जो दिल को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे बॉडी रिलैक्स नहीं हो पाती और हार्ट नॉर्मल रेट से ज्यादा तेज चलने लगता है.
हार्मोन में बदलाव
एक्सरसाइज से भूख लगती है, लेकिन ज्यादा एक्सरसाइज के कारण शरीर में हार्मोनल बदलाव होने लगता है और भूख में कमी आने लगती है, जिससे शरीर कमजोर होने लगता है.
ओवरट्रेनिंग सिंड्रोम की समस्या
ओवर एक्सरसाइज से ओवरट्रेनिंग सिंड्रोम (OTS) समस्या होने लगती है इससे भूख में कमी, थकान और वजन कम होने की परेशानी हो सकती है.
नींद की समस्या
ओवर एक्सरसाइज से स्ट्रेस हार्मोन का भी बैलेंस बिगड़ने लगता है और नींद की समस्या भी पैदा होने लगती है.