'शेर पर सवार मां...', ये खास संदेश भेजकर अपनों को दें नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
Princy Sharma
21 Sep 2025
नवरात्रि
नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को यहां से विशेज भेज सकते हैं. हम आपके लिए चुनिंदा मैसेज लेकर आए हैं.
1
हर दिन मां का आशीर्वाद आपके साथ रहे, हर पल जीवन में रोशनी बनी रहे. नवरात्रि आपके जीवन में खुशियां और सफलता लाए.
2
'ओम सर्वमंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्रयम्बके गौरी, नारायणी नमोस्तुते' मां दुर्गा की कृपा से आपके जीवन के सारे कार्य सिद्ध हों.
3
नवरात्रि के नौ दिनों में मां शक्ति आपके जीवन में ऊर्जा और उत्साह भर दें. नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
4
शेर पर सवार अंबे मां खुशियों का वरदान लेकर, हर घर में आएं और सुख-शांति फैलाएं. नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
5
मां दुर्गा का रूप अति सुंदर है, उनकी कृपा से आपका घर-आंगन खुशियों से महके. नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
6
भक्ति में ही सच्ची शक्ति है, मां के चरणों में शीश झुकाकर सब कुछ पा सकते हैं. नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
8
सारा संसार मां की शरण में है, हम भी उनके चरणों में नमन करते हैं. नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
9
मां दुर्गा 16 श्रृंगार कर आपके द्वार आएं, और आपके परिवार को सुख-समृद्धि दें. नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
10
माता के भजन और जगराते से घर-आंगन गूंजे, नवरात्रि का पर्व सबके लिए शुभ हो. नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं