नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को चढ़ाएं ये खास भोग, यहां देखें रेसिपी


Princy Sharma
21 Sep 2025

मां शैलपुत्री

    नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है. मान्यता है कि मां को घी और घी से बने पकवान बहुत प्रिय हैं. इस दिन अगर भक्त मां को घी का भोग लगाएं, तो उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.

आलू का हलवा

    ऐसे में व्रत रखने वाले लोग मां को प्रसन्न करने के लिए घी वाला आलू का हलवा बना सकते हैं. चलिए जानते हैं खास रेसिपी

आलू उबालें

    सबसे पहले 4 मध्यम आकार के आलू धोकर उबाल लें. उबले आलू छीलें और अच्छे से मैश कर लें, ताकि कोई गांठ न रहे.

आलू को भूनें

    फिर एक भारी तले की कढ़ाई लें और उसमें 4-5 बड़े चम्मच देसी घी डालें. घी गरम होने पर मैश किए आलू डालकर मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें.

सुनहरे रंग तक भूने आलू

    जब आलू सुनहरे रंग के हो जाएं और घी छोड़ने लगें, तब अगला स्टेप करें. अब इसमें ½ कप चीनी और ¼ चम्मच इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं.

दूध डालें

    चीनी डालने पर हलवे में हल्की-सी चाशनी बनने लगेगी. फिर ¼ कप दूध (या पानी) डालें और चलाते हुए हलवे को पकाएं.

किशमिश और बादाम

    काजू, किशमिश और बादाम को घी में हल्का भूनकर हलवे में डाल दें. अब स्वादिष्ट घी वाला आलू हलवा तैयार है. इसे मां शैलपुत्री को श्रद्धा भाव से भोग लगाएं और फिर प्रसाद स्वरूप ग्रहण करें.

More Stories