50 रुपये से शुरू, सस्ते विंटर वियर के लिए दिल्ली के 8 बेस्ट बाजार
1. सरोजिनी नगर मार्केट
स्वेटर, जैकेट, हुडी और कोट के लिए मशहूर. कई विंटर आइटम ₹50 से ₹500–₹1,000 के बीच मिल जाते हैं.
2. जनपथ मार्केट
कनॉट प्लेस के पास बसे इस बाजार में जैकेट, कोट, स्वेटर, हुडी और ऊनी स्टॉल कम दाम में मिलते हैं. यहां मोलभाव जरूरी है.
3. मॉनेस्ट्री मार्केट (सिविल लाइंस)
जैकेट, हुडी, स्वेटशर्ट और ऊनी कपड़ों के लिए जाना जाता है. ज्यादातर दुकानों पर रेट फिक्स रहता है.
4. तिब्बतन वूलन मार्केट (चांदनी चौक/जामा मस्जिद)
अच्छी क्वालिटी के ऊनी कपड़ों के लिए बढ़िया विकल्प. यहां गर्म कपड़े तय कीमत पर मिलते हैं.
5. करोल बाग और मंडे पटरी मार्केट
यहां रोजाना, खासकर सोमवार को लगने वाली पटरी मार्केट में सस्ती जैकेट, स्वेटर और विंटर वियर मिलते हैं.
6. गांधी नगर मार्केट
यह बड़ा कपड़ा बाजार थोक और कम दाम पर जैकेट व विंटर वियर के लिए लोकप्रिय है.
7. लाजपत नगर मार्केट
साउथ दिल्ली का यह बाजार बजट विंटर वियर, वूलन कुर्ती-सूट, स्टॉल और फुटवियर के लिए अच्छा है.
8. पालिका बाजार (कनॉट प्लेस)
अंडरग्राउंड बने इस बाजार में मोलभाव करके सस्ते जैकेट, स्वेटर और एक्सेसरीज खरीदी जा सकती हैं.
9. खरीदारी से पहले ध्यान दें
जहां रेट फिक्स नहीं है, वहां मोलभाव करें. मॉनेस्ट्री और तिब्बतन मार्केट में ज्यादातर तय दाम पर सामान मिलता है.