Chiffon Saree के साथ खूब जचेंगी समांथा रुथ प्रभु की ये 5 स्टाइलिश ब्लाउज
Princy Sharma
28 Apr 2025
समांथा रुथ प्रभु
साउथ इंडियन एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु अपनी शानदार एक्टिंग के साथ फैशन के लिए भी जानी जाती हैं.
स्टाइलिश ब्लाउज
अगर आप चिफॉन साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइंस की तलाश हैं तो एक्ट्रेस के ये लुक ट्राई करें.
राउंड-नेक ब्लाउज
अगर आपको मॉडर्न लुक चाहिए तो राउंड-नेक ब्लाउज बिल्कुल परफेक्ट रहेगा. यह आपके पारंपरिक चिफॉन साड़ी लुक को ट्रेंडी टच देगा.
स्वीटहार्ट-नेक ब्लाउज
सॉफ्ट और एलीगेंट लुक के लिए स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज पहनें. यह स्टाइल आपके फिगर को भी खूबसूरती से हाइलाइट करेगा.
स्ट्रैपी ब्लाउज
ग्लैमरस लुक के लिए स्ट्रैपी ब्लाउज ट्राय करें. अपने बालों में बीची वेव्स स्टाइल बनाएं, जो आपके लुक को और भी अट्रैक्टिव बना देगा.
ब्रॉड-स्ट्रैप ब्लाउज
अगर आप मॉडर्न लुक पाना चाहते हैं तो ब्रॉड-स्ट्रैप ब्लाउज पहनें. इसके साथ क्लासिक गोल्डन ईयररिंग्स और लूज कर्ल्स वाला हेयरस्टाइल करें.
वी-नेक ब्लाउज
अगर आप साड़ी के साथ क्लासिक लुक चाहती हैं, तो वी-नेक ब्लाउज चुनें. समांथा की तरह चोकर सेट पहनकर अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाएं.