असम की वो जगहें जहां छिपी है सबसे ज्यादा खूबसूरती
1. हाफलोंग झील (Haflong Lake)
असम के हाफलोंग में बसी यह झील पहाड़ी सुंदरता की मिसाल है. यहां की नेचर सीनरी देखने लायक है और बोटिंग का मजा अलग ही अनुभव देता है.
2. डिगबोई (Digboi)
तेल का नगर कहे जाने वाला डिगबोई एशिया की पहली और दुनिया की दूसरी ऑयल रिफाइनरी के लिए मशहूर है. चाय बागानों के साथ रिज पॉइंट से दिखती हिमालय की बर्फीली चोटियां इसे खास बनाती हैं.
3. डिफू (Diphu)
करबी आंगलोंग जिले में बसा डिफू प्रकृति प्रेमियों की पसंदीदा जगह है. पास के बोटेनिकल गार्डन में पेड़-पौधों की कई प्रजातियां देखने को मिलती हैं.
4. कमाख्या मंदिर (Kamakhya Temple)
गुवाहाटी की नीलाचल पहाड़ी पर समुद्र से 800 फीट ऊंचाई पर बना यह 2200 साल पुराना मंदिर मां दुर्गा के शक्ति पीठों में से एक है.
5. उमरांगशू (Umrangso)
हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा उमरांगशू प्रकृति के नजारों का खजाना है. हाफलोंग पहाड़ी पर ट्रेकिंग यहां का सबसे रोमांचक अनुभव है.
6. डिबरूगढ़ (Dibrugarh)
चाय की राजधानी कहे जाने वाला डिबरूगढ़ ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा है. चाय के लहराते बगीचे यहां की पहचान हैं.
7. तिनसुकिया शहर (Tinsukia City)
मॉल्स के साथ-साथ तिनसुकिया में डिबरू सेखोवा नेशनल पार्क भी है, जो एक बायोलॉजिकल हॉटस्पॉट है. यहां का तिलिंगा मंदिर (Bell Temple) भी घूमने लायक है.
8. अग्निगढ़ पहाड़ी (Agnigarh Hill)
तेजपुर की यह पहाड़ी राजा बणासुर और भगवान कृष्ण के युद्ध की पौराणिक कथा से जुड़ी है. यहां से पूरा तेजपुर शहर दिखता है.
9. ओरंग नेशनल पार्क (Orang National Park)
ब्रह्मपुत्र के उत्तरी किनारे पर बना यह भारत का इकलौता पूरी तरह प्राकृतिक पार्क है, जहां बंगाल टाइगर, गेंडे और हाथी देखे जा सकते हैं.