भूल कर भी बेडरूम में न रखें ये 6 चीज, शुरु हो जाएगी बर्बादी!


Shanu Sharma
29 May 2026

घर की सबसे महत्वपूर्ण जगह

    फेंग शुई के मुताबिक बेडरूम घर की सबसे महत्वपूर्ण जगह होती है, जहां की ऊर्जा आपकी नींद, रिश्तों, स्वास्थ्य और वेल्थ को भी सीधा प्रभावित करती है.

6 आम गलतियां

    अगर हम आमतौर पर करने वाली इन 6 आम गलतियों से बचते हैं तो नकारात्मकता अपने आप दूर हो जाएगी.

जिंदगी की क्वालिटी

    आपके बेडरूम की व्यवस्था आपकी जिंदगी की क्वालिटी तय करती है. फेंग शुई विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ रोजमर्रा की चीजें अनजाने में नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित कर सकती हैं.

गंदा या बिखरा बेडरूम

    गंदा या बिखरा बेडरूम सकारात्मक ऊर्जा के बहाव को रोक देता है. कपड़ों के ढेर, इधर-उधर पड़ी किताबें, जूते या अनावश्यक सामान मानसिक तनाव बढ़ाते हैं और बेचैनी पैदा करते हैं.

इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड

    मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट या चार्जर बेडरूम में रखना फेंग शुई के नियमों के खिलाफ है. ये उपकरण इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड पैदा करते हैं जो नींद की गुणवत्ता खराब करते हैं और मानसिक शांति भंग करते हैं.

बिस्तर के ठीक सामने लगा शीशा

    फेंग शुई में बेड के सामने शीशा रखना बेहद अशुभ माना जाता है. यह नींद में बार-बार खलल डालता है, बेचैनी बढ़ाता है और रिश्तों में अनावश्यक तनाव पैदा कर सकता है.

नेगेटिव पेंटिंग

    डूबते जहाज, तूफान, रोते चेहरे, अंधेरी जगह या उदासी भरी तस्वीरें बेडरूम में बिल्कुल न लगाएं. ये इमेजेस नकारात्मक भावनाओं को बढ़ावा देती हैं और घर की ऊर्जा को भारी बना देती हैं.

मुरझाए या सूखे पौधे

    सूखे फूल या बीमार पौधे रुकी हुई और मृत ऊर्जा के प्रतीक होते हैं. ये बेडरूम में उदासी, तनाव और नकारात्मकता फैलाते हैं.

टूटी-फूटी या खराब चीजें

    टूटी घड़ी, दरार वाला ग्लास, खराब फर्नीचर या किसी भी तरह की बिगड़ी हुई वस्तु बेडरूम में न रखें. फेंग शुई के अनुसार ये चीजें झगड़े, आर्थिक नुकसान और रिश्तों में दरार का कारण बन सकती हैं.

More Stories