बीयर के साथ भूलकर भी लें 6 चीजें, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने


India Daily Live
12 Mar 2024

बीयर के शौकीन

    कुछ लोग सिर्फ बीयर के ही शौकीन होते हैं. वे शराब नहीं पीते, लेकिन हर वीकेंड पर बीयर जरूर लेते हैं. खासकर गर्मियों के मौसम में बीयर काफी पी जाती है.

नॉनवेज

    ज्यादातर लोग बियर के साथ नॉनवेज जैसे ऑमलेट, चिकन पकोड़ा जैसी चीजों को खाते हैं. लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो बीयर के साथ ज्यादा कैलोरी वाले और नॉनवेज फूड बिल्कुल अच्छे नहीं हैं.

मसालेदार चखना

    बीयर या शराब के साथ चिकन और मटन जैसी मसालेदार डीश खाने से एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है. पेट फूल जाता है. गैस और एसिडिटी की समस्या हो जाती है.

ब्रेड आइटम्स

    बीयर और ब्रेड दोनों में यीस्ट होता है. ज्यादा मात्रा में इसे लेने से हमारा पेट इसे पचा नहीं पाता है. आगे चलकर पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं.

फ्राइज और चिप्स

    रिपोर्ट के अनुसार बीयर के साथ फ्रेंच फ्राइज और चिप्स से परहेज करना चाहिए. इसमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है. इन्हें बीयर के साथ लेने से पाचन तंत्र खराब हो सकता है.

मूंगफली और ड्राईफ्रूस्ट

    कई लोग बियर के साथ नमकीन मूंगफली और ड्राईफ्रूस्ट खाना पसंद करते हैं. रिपोर्टों से पता चलता है कि इनमें मौजूद नमक डीहाईड्रेशन की समस्या पैदा कर सकता है.

चॉकलेट

    डार्क चॉकलेट खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन बीयर के साथ डार्क चॉकलेट खाने से कई समस्याएं हो सकती हैं. चॉकलेट में कैफीन, कोको और फैट काफी होता है.

More Stories