भगवान राम के भोग में जरूर डालें तुलसी का पत्ता, इसके बिना अपूर्ण है भोग


Aparajita Singh
22 Jan 2024

रामलला का भोग

    अगर आप भी आज भगवान राम को भोग लगाने वाले हैं तो ये जरूर जान लें

तुलसी

    भगवान राम के भोग में तुलसी के पत्ते का बहुत महत्व है

तुलसी के बिना अपूर्ण

    ऐसा माना जाता है कि भगवान राम का भोग तुलसी के बिना अपूर्ण होता है और श्रीराम भोग स्वीकार भी नहीं करते हैं

तुलसी

    इसलिए भोग लगाते समय तुलसी के कुछ पत्ते थाली में जरूर डालें

वृंदा

    ऐसा कहा जाता है कि राक्षस में जन्मी कन्या वृंदा बचपन से ही भगवान विष्णु की भक्त थी

शालिग्राम भगवान

    भगवान विष्णु ने छल से उसके पति का वध कर दिया था, जिसके बाद उसने श्राप देकर भगवान विष्णु को पत्थर बना दिया, जिसे शालिग्राम भगवान के नाम से जाना जाता है

वृंदा

    बाद में भगवान विष्णु को शाप मुक्त कर के वृंदा ने अपने पति के शव के साथ सती हो गई

वचन

    उनकी राख पर एक पौधा उग आया, जिसे तुलसी का नाम दिया गया. विष्णु भगवान ने उन्हें हमेशा अपने साथ रहने का वचन दिया

भोग में तुलसी

    तभी से भगवान विष्णु और श्रीराम सहित उनके अवतार के भोग में तुलसी का पत्ता रखना अनिवार्य हो गया

More Stories