इस मदर्स डे पर अपनी मां को दें ये गिफ्ट्स, देखते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान!
Princy Sharma
05 May 2025
मदर्स डे
अगर आप इस मदर्स डे पर अपनी मां को कुछ अलग तोहफा देना चाहते हैं, तो ये 8 पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स आपके लिए परफेक्ट हैं.
पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी बॉक्स
अपनी मां के नाम या उनके initials के साथ एक सुंदर ज्वेलरी बॉक्स तोहफे में दें सकते हैं.
पर्सनलाइज्ड कुशन या ब्लैंकेट
मां के लिए एक खास मैसेज या चिट्ठी को कुशन या कंबल पर प्रिंट करवा सकते हैं. यह गिफ्ट देखकर आपकी मां जरूर खुश हो जाएंगी.
पर्सनलाइज्ड रेसिपी बुक
उनकी बनाई स्पेशल रेसिपीज को एक खूबसूरत किताब में सजाएं, जिस पर उनका नाम लिखा हो. यह गिफ्ट उनको बेहद पसंद आएगा.
कस्टमाइज्ड कैंडल
आप चाहें तो खुशबूदार कैंडल बनवाएं जिस पर 'बेस्ट मॉम एवर' लिखा हो. यह गिफ्ट साफी सिंपल जरूर है लेकिन दिल को छू जाने वाला तोहफा साबित हो सकता है.
वुडन फोटो फ्रेम
एक प्यारी सी फैमिली फोटो को वुडन फोटो फ्रेम में लगाकर गिफ्ट में रूप में दें सकते हैं. यह गिफ्ट आपकी मां को बहुत पसंद आ सकता है.