गर्मियों में ऑफिस बैग में जरूर रखें ये 4 चीजें
तेजी से बढ़ रही गर्मी
जून का महीना शुरू होते ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. कड़कती धूप में ऑफिस जाना अब चुनौती भरा हो गया है.
ऑफिस बैग
अगर आप भी रोजाना तेज गर्मी में सफर करते हैं तो अपने ऑफिस बैग को कुछ खास चीजों से लैस कर लें. ये छोटी-छोटी चीजें आपकी गर्मी से काफी हद तक रक्षा कर सकती हैं.
छोटा डेस्क फैन
अगर आपके डेस्क पर AC की हवा ठीक से नहीं पहुंचती या बीच-बीच में गर्मी लगने लगती है, तो एक छोटा डेस्क फैन आपके काम का साबित होगा. साथी ही ऑफिस के रास्ते में भी यह आपके काम आएगी.
इंसुलेटेड स्टील वॉटर बोतल
गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. प्लास्टिक की सामान्य बोतल की जगह इंसुलेटेड स्टील की बोतल साथ रखें. इसमें भरा पानी लंबे समय तक ठंडा रहता है, जिससे पूरे दिन आपको बार-बार पानी पीने का मन करता रहेगा.
फेस मिस्ट
धूप और पसीने से चेहरा चिपचिपा और थका हुआ लगने लगता है. ऐसे में गुलाबजल वाला फेस मिस्ट या कूलिंग वाइप्स बैग में रखें. थोड़ी देर में चेहरे पर स्प्रे या वाइप करने से तुरंत ठंडक और ताजगी मिलेगी.
हल्का सूती स्कार्फ
ऑफिस के ठंडे वातावरण से बाहर निकलते ही तेज धूप और गर्म हवा का सामना करना पड़ता है. इसलिए हमेशा बैग में एक हल्का सूती स्कार्फ रखें. इसे गर्दन या सिर पर डालकर आप खुद को सीधी धूप और गर्म लू से बचा सकते हैं.
पेट भर कर घर से निकलें
घर से ऑफिस जाते समय अच्छे से ब्रेकफॉस्ट कर के निकलें, इससे आपका पेट तो भरा रहेगा ही साथ में लू लगने का भी खतरा कम होगा.