इन 4 हेल्दी स्नैक्स के साथ लें IPL मैच का मजा
Princy Sharma
23 Mar 2025
IPL
कल यानी 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शुरू हो चुका है. यह भारत में पॉपुलर मैच सीरीज है.
हेल्दी स्नैक्स
मैच देखते समय लोग कई तरह के टेस्टी स्नैक्स का मजा भी लेते हैं. लेकिन कुछ स्नैक्स सेहत के लिए हेल्दी नहीं होते हैं.
स्नैक्स
अगर आप घर बैठकर IPL देख रहे हैं तो इन कुछ हेल्दी स्नैक्स के साथ मैच का आनंद लें सकते हैं. चलिए जानते हैं इन स्नैक्स के बारे में.
पॉपकॉर्न
पॉपकॉर्न देखते समय आनंद लेने के लिए क्लासिक स्नैक्स हैं. पॉपकॉर्न कम कैलोरी और हाई फाइबर वाला स्नैक है.
भुने हुए मखाने
भुने हुए मखाने फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं वे आपको तुरंत एनर्जी देंगे और आपकी मीठा खाने की इच्छा को भी कम करेंगे.
भुने हुए चने
भुने हुए छोले फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरे होते हैं जो आपको लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं. यह आपकी भूख को दबाता है. ऐसे में आप मैच देखते समय भुने हुए चने खा सकते हैं.
केले के चिप्स
केले के चिप्स पेट के लिए काफी अच्छा होता है. यह आलू के चिप्स से ज्यादा हेल्दी ऑप्शन हैं. वे भूख को कम करने में मदद करते हैं.