सावधान! अगर आपको भी है जल्दी-जल्दी खाने की आदत...तो बढ़ सकता है इन बीमारियों का खतरा
Aparajita Singh
23 Jan 2024
जल्दी खाना
अगर आप जल्दी-जल्दी में खाना खाते हैं तो ये आपके लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है
ज्यादा चबाना
इसलिए डॉक्टर्स हमेशा खाने को ज्यादा से ज्यादा चबा के खाने की सलाह देते हैं
गंभीर नुकसान
जल्दी खाना खाने के कारण शरीर को कई तरह के गंभीर नुकसान हो सकते हैं. इसलिए जितना हो सके आराम से खाना चाहिए
अपच
जल्दबाजी में खाना खाने से मुंह में सलाइवा ठीक से काम नहीं करता है. जिसके कारण कार्ब्स ठीक से पच नहीं पाता है
पाचन
जल्दी-जल्दी खाना खाने से अपच की शिकायत हो जाती है. पाचन में परेशानी होती है. इसलिए अच्छे से चबा-चबाकर खाना चाहिए
डायबिटीज
जो लोग ज्यादा जल्दी में खाते हैं उनका वजन बहुत तेजी से बढ़ता है. ऐसे लोगों में मोटापे के कारण डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है
सांस लेने में दिक्कत
जल्दबाजी में खाने से गले में खाने का टुकड़ा फंस सकता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है