'होली में मस्ती के साथ सेफ्टी', मनचलों से ऐसे बचें


Reepu Kumari
28 Feb 2026

समूह में रहें, अकेले कभी न निकलें

    इस साल 4 मार्च को देश होली मना रहा है. ऐसे में मनचलों से बचने के लिए दोस्तों या परिवार के साथ ही बाहर जाएं, हुड़दंगी अकेले को टारगेट करते हैं.

'बुरा न मानो' के बहाने से सतर्क रहें

    जबरदस्ती रंग लगाने वाले को साफ 'ना' कहें और तुरंत दूर हटें.

सुरक्षित जगह चुनें, सड़कों पर जोखिम ज्यादा

    सोसाइटी या मोहल्ले में खेलें, शराबी हुड़दंग वाले इलाकों से दूर रहें.

इमरजेंसी नंबर फोन में रेडी रखें

    वॉटरप्रूफ कवर में फोन, स्पीड डायल पर 100/112 – जरूरत पड़ने पर शोर मचाएं.

कपड़ों में स्मार्ट चॉइस करें

    आरामदायक, ढीले-ढाले नहीं – ऐसे पहनें जो रंग-पानी से असहज न करें.

नशे में धुत लोगों से दूर भागें

    भांग-शराब वाले ग्रुप देखते ही रास्ता बदल लें, बहस बेकार.

अनजान भीड़ में पीछे न रहें

    हमेशा ग्रुप के बीच में रहें, अचानक छिटकने से बचें.

आंख-कान-नाक की सुरक्षा जरूरी

    चश्मा और स्कार्फ यूज करें, रंग अंदर न जाएं.

होली के बाद भी सतर्क रहें

    घर लौटते वक्त अकेले न चलें, सुरक्षित रास्ता चुनें.

More Stories