दूध तो छोड़िए, आम के साथ ये चीजें खाई तो पड़ जाएंगे लेने के देने
Babli Rautela
02 May 2026
आम में पोषण
एक कप (लगभग 165 ग्राम) आम में करीब 99 कैलोरी, भरपूर विटामिन सी, फाइबर और नैचुरल शुगर होती है.
आम और दूध
आम का शेक बनाना आम बात है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार आम और दूध दोनों अलग-अलग गति से पचते हैं. इससे पेट में भारीपन, एसिडिटी या अपच की समस्या हो सकती है.
आम के साथ दही
दही में लैक्टिक एसिड और आम में नैचुरल शुगर का मिश्रण पेट में फर्मेंटेशन बढ़ा सकता है. इससे गैस, ब्लोटिंग और डाइजेशन का खतरा रहता है.
तले-भुने भोजन के साथ आम
रात में तला-भुना खाने के बाद आम खाना बॉडी हीट बढ़ा सकता है. नैचुरल शुगर और ऑयली फूड का कॉम्बो एसिड रिफ्लक्स और जलन पैदा कर सकता है.
प्रोटीन वाले खाने से सावधानी
राजमा, छोले, पनीर या नॉन-वेज खाने के बाद आम का सेवन भारी पड़ सकता है. हाई प्रोटीन और शुगर का मिश्रण गैस्ट्रिक लोड बढ़ाता है और पाचन धीमा कर देता है.
खट्टे फलों से बचें
फ्रूट चाट में आम के साथ नींबू, संतरा या अन्य खट्टे फल न मिलाएं. इससे पेट में केमिकल रिएक्शन हो सकता है और असुविधा बढ़ सकती है.
आम खाने का सही तरीका
आम को खाली पेट या भोजन के बीच में बेहतर तरीके से पचाया जा सकता है. इसे दोपहर के भोजन के साथ मॉडरेशन में लें और पानी के साथ बैलेंस करें.