केरल के इन 7 जगहों पर उठाए परफेक्ट मानसून का लुफ्त


Shanu Sharma
01 Jun 2026

मुन्नार

    पश्चिमी घाट में स्थित मुन्नार, मॉनसून के दौरान काफी ज्यादा मनमोहक हो जाता है. चाय के बागान हरे रंग के गहरे शेड में बदल जाते हैं, बादल पहाड़ियों के बीच से गुजरते हैं.

वायनाड

    अगर आप कोहरे से भरे जंगल, वन्यजीव और झरने को सामने से देखना चाहते हैं, तो वायनाड का कोई मुकाबला नहीं है. बारिश इसकी घनी हरियाली में जान डाल देती है.

अल्लेप्पी

    मानसून में अल्लेप्पी का अनोखा अनुभव होता है. एक हाउसबोट से बैकवाटर में बारिश की बूंदों से बनती लहरों को देखने के बाद आप इसे कभी नहीं भूल सकते हैं.

अथिरापल्ली

    अथिरापल्ली झरने को मानसून में देखना सबसे सही फैसला होगा. भारत का नियाग्रा कहे जाने वाले इस झरने का रूप भारी बारिश के बाद और भी ज्यादा विशाल और गर्जने वाला हो जाता है.

थेक्कडी

    थेक्कडी बारिश के मौसम में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है. जंगल ज्यादा ताजा लगते हैं, झील पानी से भर जाती है.

वागामोन

    कई दूसरे हिल स्टेशनों के मुकाबले कम भीड़भाड़ वाला वागामोन मानसून में और ज्यादा खूबसूरत दिखता है. यहां का ठंडा मौसम और हरियाली आपकी दिल जीत लेगी.

कुमारकोम

    वेम्बनाड झील के किनारे बसा कुमारकोम उन लोगों के लिए बेस्ट है जो शांति चाहते हैं. यहां की झील और कई नजारे आपको शांति और खूबसूरती का एहसास कराएंगे.

More Stories