भूकंप कितना भी खतरनाक हो, इन सावधानियों से परिवार को करें सुरक्षित?
Babli Rautela
17 Feb 2025
फर्नीचर, टेबल के नीचे बैठ जाएं
भूकंप के झटके तेज महसूस हो रहे हैं तो आप घर में मजबूत फर्नीचर, टेबल के नीचे बैठ जाएं और सिर पर हाथों को रख लें. हल्के भूकंप के झटके हों तो घर के फर्श पर बैठ जाएं.
बिल्डिंग के नीचे जाएं
अघर आप हाई राइज बिल्डिंग में रहेत हैं तो भूकंप के झटके महसूस होने तक घर में ही रहें. जब भूकंप के झटके रुक जाएं तो बिल्डिंग के नीचे जाएं.
बिल्डिंग से दूर जाकर खड़े हों
जब आप नीचे चले जाएं तो बिल्डिंग से बाहर कहीं दूर जाकर खड़े हों, ताकि इमारत के गिरने पर आपकी जान को कोई नुकसान ना पहुंचे
सीढ़ियों का इस्तेमाल करें
ऊंची इमारतों में रहते हैं तो हमेशा सीढ़ियों से नीचे जाना ही बेहतर होता है. भूलकर भी लिफ्ट ना लें, ऐसा इसलिए, क्योंकि भूकंप आने पर पावर कट भी हो सकता है, जिससे आप लिफ्ट में फंस सकते हैं.
भारी वाहन के आसपास ना खड़े हों
बिल्डिंग के नीचे, बिजली के खंभे, पेड़, तार, फ्लाईओवर, पुल, भारी वाहन के आसपास ना खड़े हों.
गाड़ी रोक दें
भूकंप आने के दौरान आप ड्राइव कर रहे हैं तो गाड़ी को रोककर उसी में बैठे रहें. वाहन किसी खुली जगह पर खड़ी करें ताकि आपके साथ आपकी गाड़ी को भी कोई नुकसान ना हो.
आपदा राहत किट
अपने पास घर में हर समय आपदा राहत किट (disaster relief kit) एक बॉक्स में तैयार करके रखें
बिजली स्विच, गैस बंद कर दें
घर के सभी बिजली स्विच, गैस, लाइट आदि को बंद कर दें. ये दुर्घटना का कारण बन सकते हैं