नहीं कंट्रोल होती भूख? ऐसे रखें व्रत दिन भर रहेंगे एनर्जेटिक
Babli Rautela
02 Apr 2025
नवरात्रि का महत्व
भारत में नवरात्रि को बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, यह नौ दिनों का पवित्र त्यौहार है.
मां दुर्गा की पूजा
इस दौरान दुर्गा देवी के नौ अवतारों की पूजा-अर्चना की जाती है.
व्रत का तरीका
नवरात्रि में लोग दिन भर व्रत रखते हैं और शाम को आहार लेकर इसे खोलते हैं.
कठिन व्रत के नियम
कुछ लोग लौंग और जल के साथ 24 घंटे में एक बार ही व्रत करते हैं.
सेहत का ध्यान
कड़े व्रत से शारीरिक परेशानी हो सकती है, इसलिए सेहत का ख्याल रखना जरूरी है.
तरल पदार्थ का सेवन
व्रत में पानी, नारियल पानी, नींबू पानी और दही लेते रहें, यह भूख को कंट्रोल करेगा.
फाइबर से भरपूर आहार
फलों और हरी सब्जियों से फाइबर लें, यह पेट को लंबे समय तक भरा रखेगा.
योग और ध्यान
व्रत में हल्का योग और मेडिटेशन करें, यह सुस्ती और भूख के विचारों को कम करेगा.
अच्छी नींद लें
दोपहर में थोड़ी नींद लें, इससे भूख का ध्यान नहीं रहेगा और शरीर को आराम मिलेगा.