महाकुंभ जाने के लिए ऑफिस से नहीं मिल रही छुट्टी? वीकेंड पर ऐसे बनाएं प्लान
महाकुंभ का आगाज
महाकुंभ का 13 जनवरी से आगाज हो चुका है. आज प्रयागराज में मकरसंक्रांत के मौके पर श्रद्धालु अमृत स्नान कर रहे हैं.
144 साल बाद
144 साल बाद लगे इस महाकुंभ में ना केवल देश बल्कि विदेशों से भी लोग पहुंच रहे हैं.
कैसे जाएं महाकुंभ
अगर आप दिल्ली में रहते हैं और महाकुंभ जाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आप बिना छुट्टी लिए महाकुंभ जा सकते हैं.
ऑफिस जानें वाले लोग
ऑफिस जानें वाले लोगों को दिल्ली से महाकुंभ जाने के लिए शुक्रवार की रात को निकलना होगा. दिल्ली और उसके आसपास के रेलवे स्टेशन से आपको कई ट्रेने प्रयागराज के लिए मिल जाएगी.
प्रयागराज कैसे पहुंचे?
ट्रेन के अलावा आप बिना दिल्ली के कौशांबी से प्रयागराज के लिए बस ले सकते हैं. रात भर का सफर पूरा कर आप शनिवार को प्रयागराज पहुंच जाएंगे.
हॉटल की बुकिंग
इसके बाद आप अपने हॉटल पहुंच कर थोड़ा आराम कर लें और फिर महाकुंभ स्नान के लिए निकलें. हालांकि हॉटल पहले बुक कर लें भीड़ के कारण दिक्कत हो सकती है.
IRCTC की ऐप
आप चाहें तो IRCTC की एप पर घाट के आसपास टेंट की बुकिंग कर सकते हैं और अगर कुछ भी ना हो पाए तो वहां जाकर कोशिश करें.
रिटर्निंग
स्नान और दर्शन करने के बाद शाम में ही चाहें तो रिटर्निंग के लिए ट्रेन या बस लें नहीं तो अगले दिन भी ले सकते हैं.
विशेष सुझाव
हालांकि इस दौरान हम आपको कुछ विशेष सुझाव देंगे. कोशिश करें की अपनी गाड़ी से ना जाएं, सड़क पर लगी लंबी कतार आपका समय बर्बाद कर सकती है. ज्यादा से ज्यादा पैदल चलें.
बच्चे हो सकते हैं परेशान
इसके अलावा अपने साथ कोई महंगे सामान ना ले जाएं. भीड़ के कारण खोने की संभावना अधिक हो जाती है. साथ ही बच्चों को भी ना ले जाएं, शायद भीड़ के कारण बच्चे परेशान हो सकते हैं.
Maha Kumbh Mela 2025 ऐप
किसी भी प्लानिंग से पहले अपने परिवार की सलाह जरुर लें और वहां की स्थिति के बारे में पता कर लें. इसके अलावा महाकुंभ से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए Maha Kumbh Mela 2025 ऐप पर जाएं.