हर साल अलग अंदाज में निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, देखें खूबसूरत साड़ी की Photos
Princy Sharma
01 Feb 2025
निर्मला सीतारमण साड़ी
हर साल निर्मला सीतारमण बजट पेश करने के दौरान यूनिक साड़ी पहनी हुईं नजर आती हैं. चलिए नजर डालते हैं वित्त मंत्री की खूबसूरत साड़ी
2025-26
इस बार निर्मला सीतारमण ने क्रीम रंग की साड़ी पहनी, जिसमें बैंगनी बॉर्डर और पल्लू पर गोल्डन कमल के फूल थे, जो इसे और भी खास बनाते हैं.
2024
साल 2024 में उन्होंने नीली टसर सिल्क साड़ी हनकर संसद पहुंची थी. जिसमें कंथा एम्ब्रॉयडरी थी जो पश्चिम बंगाल की एक पारंपरिक कला है.
2023
साल 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार लाल और ब्लैक बॉर्डर वाली इलकल सिल्क साड़ी पहनी थी. इस साड़ी में नवलगुंडा एंब्रॉयडरी थी.
2022
साल 2022 में उन्होंने ब्राउन, मरून और गोल्डन बॉर्डर वाली बोमकाई साड़ी पहनी थी. यह उड़ीसा के बोमकाई गांव की कला का हिस्सा है.
2021
2021 की बात करें तो निर्मला सीतारमण ने सफेद और लाल रंग की इकत डिजाइन वाली साड़ी पहनकर बजट पेश किया, जो बेहद आकर्षक थी.
2020
2020 में पीली सिल्क साड़ी पहनकर निर्मला सीतारमण संसद पहुंची थीं. उस समय के कोरोना संकट के बीच एक सकारात्मक संदेश देती थी
2019
पिंक मंगलागिरी सिल्क साड़ी में बजट पेश किया, जो गोल्ड बॉर्डर जरी से सजी थी, बहुत ही सुंदर और पारंपरिक.