बारिश में कौन से कपड़े बनेंगे बेस्ट ट्रैवल पार्टनर?
हल्के फैब्रिक वाले कपड़े चुनें
मानसून में कॉटन मिक्स या ड्राई-फिट फैब्रिक सबसे अच्छे रहते हैं. ये जल्दी सूख जाते हैं और शरीर को भारी महसूस नहीं होने देते.
डार्क रंगों के आउटफिट ज्यादा बेहतर
बारिश में मिट्टी और पानी के छींटे जल्दी दिखाई देते हैं. ऐसे में ब्लैक, नेवी ब्लू या डार्क ग्रीन जैसे रंग ज्यादा अच्छे लगते हैं.
बहुत टाइट कपड़ों से बचें
मानसून में स्किन को हवा मिलना जरूरी होता है. ढीले और आरामदायक कपड़े सफर को आसान बनाते हैं.
जल्दी सूखने वाले कपड़े रखें साथ
बारिश का मौसम कभी भी बदल सकता है. ऐसे कपड़े रखें जो भीगने के बाद जल्दी सूख जाएं.
भारी जींस पहनना बन सकता है परेशानी
डेनिम बारिश में भारी हो जाती है और देर से सूखती है. ट्रैक पैंट या हल्की लोअर ज्यादा आरामदायक रहती हैं.
सही फुटवियर का चुनाव भी जरूरी
मानसून ट्रिप में वाटरप्रूफ सैंडल या अच्छी ग्रिप वाले शूज पहनना ज्यादा सुरक्षित रहता है.
रेन जैकेट रखें हमेशा साथ
छाता हर जगह संभालना आसान नहीं होता. हल्की रेन जैकेट सफर को ज्यादा आरामदायक बना सकती है.
ज्यादा सफेद कपड़े पहनने से बचें.
बारिश में सफेद कपड़े जल्दी गंदे हो जाते हैं और कई बार पारदर्शी भी दिख सकते हैं.
कम कपड़े लेकिन स्मार्ट पैकिंग करें
मानसून ट्रिप में जरूरत के हिसाब से हल्के और मिक्स-मैच कपड़े पैक करना सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है.