चंदेरी फूलों की ब्लाउज पहन अनन्या पांडे ने चलाया सादगी का जादू, देखें Photos
Princy Sharma
03 Feb 2025
अनन्या पांडे का स्टाइल
अनन्या पांडे का स्टाइल फैशन इंडस्ट्री में बेमिसाल है. एक्ट्रेस ने केवल वेस्टर्न, बल्कि एथनिक स्टाइल में भी अपने शानदार लुक्स से सबका ध्यान खींच ही लेती हैं.
फूलों के साथ नया ट्विस्ट
हाल ही में अनन्या ने ट्रेडिशनल ब्लाइज को एक नए अंदाज में पहनी हुई दिखाई दीं. एक्ट्रेस ने सफेद चांदरी फूलों से बने एक बस्टियर को कैरी किया है और पीले और सफेद रंग की चेकर्ड साड़ी के साथ पेयर किया है.
साधा मगर बोल्ड लुक
अनन्या का लुक सादगी से भरा हुआ है लेकिन साथ ही वह काफी बोल्ड भी नजर आ रही हैं. उन्होंने साड़ी के साथ हल्के मैसी वेव्स, नग्न पैर और नथ पहनकर एक परफेक्ट फ्यूजन लुक तैयार किया.
'मून वेल'
इस खास डिजाइन के बारे में जानकारी देते हुए, ब्रांड की फाउंडर हर्षिता गौतम ने बताया कि यह 'फूलों की चद्दर' से इंस्पायर्ड है और इसमें 800 हाथ से रोल किए हुए चांदरी फूल शामिल हैं
हाथ से बनी है ब्लाउज
हर्षिता ने यह भी बताया कि यह खास डुपट्टा 10 कारीगरों द्वारा 7 दिनों की मेहनत से तैयार किया गया है.
अनन्या पांडे
हर्षिता गौतम ने कहा कि अनन्या पांडे एक जनरेशन जेड आइकॉन हैं, जिनकी स्टाइल और काम को युवा पीढ़ी फॉलो करती है. ऐसे में वह हाथ से बनी चीजों को पहनकर भारतीय संस्कृति और परंपरा का सम्मान करती हैं.