झटपट एयर फ्रायर में बनाएं ये हेल्दी डिशेज, स्वाद में नहीं होगी कमी!
Princy Sharma
29 May 2025
एयर फ्रायर
अगर आप अपने डिश को हेल्दी रूप में खाना है तो एयर फ्रायर एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.
6 हेल्दी डिशेज
कम तेल और कैलोरी के साथ, आप ये 6 हेल्दी डिशेज सिर्फ 20 मिनट में बना सकते हैं. आइए, इन डिशेज के बारे में.
कॉलीफ्लावर विंग्स
कॉलीफ्लावर के फ्लोरेट्स को हल्के बैटर या सीजन किए हुए ब्रेडक्रंब्स में डुबोकर एयर फ्रायर में क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. फिर, इसे बारबेक्यू सॉस में टॉस करें और यह लाजवाब डिश तैयार है.
टोफू बाइट्स
टोफू को क्यूब्स में काटें, सोया सॉस, लहसुन और तिल के तेल में मैरीनेट करें. फिर, एयर फ्रायर में गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. यह प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है और खासकर रैप्स या स्नैक्स के लिए परफेक्ट है.
स्टफ्ड बेल पेपर्स
आधा कटा हुआ बेल पेपर में क्विनोआ, ब्लैक बीन्स और सब्जियों के मिक्स से भरें. फिर, एयर फ्रायर में डालें और भराई को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. यह डिश भरपूर और हेल्दी होती है.
स्वीट पोटैटो फ्राइज
स्वीट पोटैटो को पतले स्ट्रिप्स में काटें और हल्का सीजन करें. फिर, एयर फ्रायर में गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. यह रेगुलर फ्रेंच फ्राइज का हेल्दी ऑप्शन है.
एयर फ्राइड वेजिटेबल्स
अपनी पसंदीदा सब्जियां जैसे बेल पेपर या ब्रोकोली लें, उन्हें जैतून के तेल में मिक्स करें और एयर फ्रायर में क्रिस्प-टेंडर होने तक फ्राई करें. बस 20 मिनट में आपको मिलेगा एक हेल्दी स्नैक.
क्रिस्पी चिकीप्स
चने को पाप्रिका, लहसुन पाउडर और नमक से सीजन करें और 20 मिनट तक एयर फ्रायर में बनने दें. यह एक बेहतरीन हेल्दी स्नैक हो सकता है.