दोबारा गर्म करने से 'जहर' बन जाती हैं ये 5 चीजें
Princy Sharma
15 Nov 2025
खाना
यहां कुछ रोजमर्रा के खाने की चीजें दी गई हैं जिन्हें आपको दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
अंडे
अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं लेकिन इन्हें दोबारा गर्म करने से प्रोटीन नष्ट हो जाता है और विषाक्त यौगिक बन जाते हैं. इससे पाचन संबंधी समस्याएं, बेचैनी और मतली हो सकती है.
पालक
पालक में प्राकृतिक नाइट्रेट होते हैं. दोबारा गर्म करने पर ये नाइट्रेट नाइट्राइट में बदल जाते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं.
मशरूम
मशरूम में नाजुक प्रोटीन और एंजाइम होते हैं. इन्हें दोबारा गर्म करने से ये जहरीले पदार्थ बन सकते हैं, जिससे पेट में ऐंठन, उल्टी या अपच हो सकती है.
चावल
पके हुए चावल को ज्यादा देर तक बाहर रखने पर उसमें बैसिलस सेरियस नामक बैक्टीरिया पनपता है. दोबारा गर्म करने पर भी यह बैक्टीरिया नहीं मरते और फूड पॉइजनिंग हो सकती है.
आलू
आलू में स्टार्च की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. दोबारा गर्म करने पर इनमें हानिकारक बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है.
चिकन
चिकन प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है, लेकिन इसे दोबारा गर्म करने से प्रोटीन की संरचना बदल जाती है. इससे इसे पचाना मुश्किल हो जाता है और पेट दर्द, गैस और एसिडिटी हो सकती है.