पति-पत्नी को झगड़ों से रहना है दूर तो सीख लें ये 5 गुण


India Daily Live
11 Mar 2024

अपनी फीलिंग्स को बताएं

    बातचीत आपसी विवाद को खत्म करने का एक बेहतर ऑप्शन है. इस बातचीत में आप अपने पार्टनर को अपनी फीलिंग्स बताएं.

शिकायतों को इकट्ठा न करें

    कई बार अनकही शिकायतें पति या फिर पत्नी के मन में घर कर जाती हैं. धीरे-धीरे ये शिकायतें एक बड़े विवाद को जन्म दे देती हैं. इनसे बचें.

दोष लगाने से बचें

    अपने साथी को बात-बात पर दोष देने से नाराजगी बढ़ जाती है. इसलिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ने से बचें.

पार्टनर की बात सुनें

    किसी विवाद को सुलझाने के लिए सुनना एक असरदार तरीका है, क्योंकि दोनों पार्टनर्स के लिए जरूरी है कि वे एक दूसरे को सुनें और समझें.

बीच का रास्ता निकालें

    समझौता एक हेल्दी रिलेशनशिप का हिस्सा है. लेकिन ये बैलेंस होना चाहिए.

गुस्से में फैसला न करें

    पति-पत्नी में यदि कोई विवाद हो भी जाता है कि गुस्से में कोई बड़ा फैसला न करें. इससे आपको बाद में पछताना पड़ सकता है.

प्यार में कोई वादा न करें

    पुराने जमाने के लोग कहते हैं कि गुस्से में कोई फैसला नहीं करना चाहिए और प्यार में कोई ऐसा वादा नहीं करना चाहिए जिसे आप पूरा न कर सकें. तो इसका ध्यान रखें.

More Stories