इन 5 हैक्स से करें असली और नकली घी की पहचान


Princy Sharma
03 Apr 2025

घी में मिलावट

    हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात फूड एंड ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (FDCA) ने खेड़ा जिले में श्री क्षेम कल्याणी दूध और दूध प्रोडक्ट्स पर छापेमारी के दौरान घी में मिलावट करने वाले व्यापारी को गिरफ्तार किया है.

लाइसेंस किया सस्पेंड

    FDCA ने आगे की मिलावटी कामों को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से फर्म के FSSAI लाइसेंस को निलंबित कर दिया है और डीलर पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

कैसे पहचाने मिलावटी घी?

    मिलावटी घी शरीर से नुकसान पहुंचा सकता है. चलिए जानते हैं कि कैसे घर पर मिलावटी घी की पहचान कर सकते हैं.

कलट टेस्ट करें

    शुद्ध घी का रंग सुनहरा पीला होता है. अगर घी हल्का या असामान्य रूप से सफेद दिखाई देता है, तो इसमें स्टार्च, केमिकल्स या एनिमल फैट्स की मिलावट हो सकती है.

गंध टेस्ट

    घी में एक अखरोट जैसी सुगंध होती है जो दूध की फैट से आती है. अगर घी से बदबू आती है, बासी गंध आती है, तो इसमें अन्य तेल, केमिकल्स मिलाए जा सकते हैं.

पानी की जांच

    थोड़ी मात्रा में घी लें और उसमें पानी की कुछ बूंदें डालें. अगर घी आसानी से अलग हो जाता है या ऊपर पानी की बूंदें बन जाती हैं, तो यह मिलावट का संकेत हो सकता है.

बनावट की जांच

    जब आप शुद्ध घी को चम्मच से निकालते हैं, तो इसकी बनावट चिकनी और दानेदार होती है. दूसरी ओर, मिलावटी घी चिकना या मोम जैसा लग सकता है और चम्मच या आपके हाथों पर तेल जैसा अवशेष छोड़ सकता है. य

ठंडा करें और जांचें

    थोड़ी मात्रा में घी को कुछ घंटों के लिए रेफ्रिजरेटर में रखें. शुद्ध घी बिना किसी तेल के अवशेष छोड़े जम जाता है और सख्त हो जाता है. 

More Stories