Blackheads से हैं परेशान तो हटाने के लिए ये हैक्स आएंगे काम
Princy Sharma
15 Apr 2025
ब्लैकहेड्स
नाक पर ब्लैकहेड्स होने से चेहरा लुक खराब हो जाता है. कई उपाय करने के बाद भी ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आप आसान और नेचुरल उपाय आजमा सकते हैं.
क्यों आते हैं ब्लैकहेड्स?
स्किन पर डेड स्किन और ऑइल जमा होने की वजह से ब्लैकहेड्स आने लगते हैं. ऐसे में जरूरी है कि स्किन अंदर से साफ हो.
घरेलू उपाय
ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए आप खीरा और शहद का यूज कर सकते हैं. खीरे के जूस में शहद मिलाए और ब्लैकहेड्स पर लगाएं. यह उपाय करने से ब्लैकहेड्स कम हो सकते हैं.
दही और शहद
आप चाहें तो दही और शहद को मिलाकर स्किन पर लगा सकते हैं. इससे स्किन गहराई से साफ होती है और ब्लैकहेड्स हटाने में मदद मिलती है.
चावल का आटा और शहद
ब्लैकहेड्स के लिए 2 चम्मच चावल का आटा लेकर उसमें शहर मिलाएं. इस पेस्ट को मिलाकर ब्लैकहेड्स लगाए और हल्क हाथ से स्क्रब करें.
चीनी और शहद
ब्लैकहेड्स से राहत पाने के लिए चीनी और शहद का स्क्रब फायदेमंद हो सकता है. शहद और चीनी को मिलाकर नाक और ठुड्डी पर लगाएं. यह उपाय डेड स्किन हटाता है और ब्लैकहेड्स से गायब हो जाते हैं.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.