TV देखकर पढ़ाई, 23 की उम्र में बनीं IAS, इन दिनों क्या कर रही हैं सृष्टि देशमुख?
India Daily Live
28 Apr 2024
2018 में बनी थीं आईएएस
सृष्टि जयंत देशमुख ने साल 2018 में आईएएस की परीक्षा पास की थी. इसके बाद वे काफी चर्चा में आ गई थीं.
23 साल में क्रैक किया था सिविल एग्जाम
सृष्टि देशमुख ने महज 23 साल की उम्र में सिविल एग्जाम क्रैक कर लिया था. उनका जन्म साल 1995 में हुआ था.
हासिल की थी पांचवीं रैंक
साल 2018 में सृष्टि देशमुख ने ऑल इंडिया 5वीं रैंक हासिल की थी.
इस प्रदेश की हैं रहने वालीं
सृष्टि देशमुख मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कस्तूरबा नगर की रहने वाली हैं.
केमिकल इंजीनियरिंग में किया है बीटेक
सृष्टि JEE की परीक्षा क्रैक नहीं कर पाई थीं. उन्होंने भोपाल के लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था.
पिता भी हैं इंजीनियर
सृष्टि के पिता भी इंजीनियर हैं. वे काफी मेधावी स्टूडेंट रही हैं.
देखती थीं टीवी
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वे रोजाना राज्यसभा टीवी देखती थीं. इसके साथ ही रोजाना अखबार भी पढ़ती थीं.
इनसे की है शादी
सृष्टि ने अपने बैचमेट डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा से शादी की है. वे भी एक आईएएस अधिकारी हैं.
यहां हैं पोस्टेड
अभी सृष्टि मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा तहसील में एसडीएम के पद पर तैनात हैं.