MP Police SI Vacancy: ऐसे करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया


Reepu Kumari
02 Sep 2026

504 पदों पर भर्ती

    मध्य प्रदेश पुलिस में सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर के 504 पदों पर भर्ती होगी. आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू होगी.

आवेदन की आखिरी तारीख

    योग्य उम्मीदवार 23 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा 28 सितंबर तक रहेगी.

किन पदों पर होगी भर्ती?

    सूबेदार के 81, SAF सब-इंस्पेक्टर के 69 और DEF सब-इंस्पेक्टर के 312 पद हैं. तकनीकी श्रेणी में भी 42 पद हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

    उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है. दूसरे राज्यों के उम्मीदवार केवल अनारक्षित ओपन श्रेणी में आवेदन कर सकेंगे.

शैक्षणिक योग्यता

    सूबेदार, SAF और DEF सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए स्नातक डिग्री जरूरी है. आर्म्स पद के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा चाहिए.

भर्ती वेबसाइट पर जाएं

    सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की भर्ती वेबसाइट पर जाएं.

आवेदन लिंक

    भर्ती से जुड़ा आवेदन लिंक खोलें.

पात्रता जांच

    अपनी पात्रता जांचकर पंजीकरण करें.

व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें

    मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.

आवेदन शुल्क

    जरूरी विवरण दर्ज करने के बाद आवेदन शुल्क संबंधी प्रक्रिया पूरी करें और फॉर्म जमा करें.

More Stories