कौन हैं मेजर ऋषभ सिंह संब्याल, कहां से हुई है पढ़ाई लिखाई? अब छोड़ी आर्मी
कौन हैं मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल?
जम्मू कश्मीर के सांबा जिले से ताल्लुक रखने वाले ऋषभ का बचपन से सेना में जाने का सपना था.
सेना में जाने का सपना कैसे पूरा किया?
सैन्य शिक्षा के रास्ते पर चलते हुए उन्होंने NDA की परीक्षा पास की.
NDA से शुरू हुई पढ़ाई
ऋषभ ने 2013 में NDA परीक्षा पास की और 2014 में 133वें NDA कोर्स में शामिल हुए.
इंटरनेशनल रिलेशंस में हासिल की डिग्री
2017 में उन्होंने इंटरनेशनल रिलेशंस एंड अफेयर्स में बैचलर डिग्री पूरी की.
IMA में मिली सैन्य शिक्षा
2017 में उन्होंने इंडियन मिलिट्री एकेडमी में दाखिला लेकर मिलिट्री स्टडीज और डिफेंस मैनेजमेंट की पढ़ाई की.
स्पेशल फोर्सेज में भी कर चुके हैं सेवा
ऋषभ 4 पारा स्पेशल फोर्सेज में भी रहे, जहां उन्हें बलिदान बैज मिला.
गणतंत्र दिवस परेड में निभाई बड़ी भूमिका
2021 में उन्होंने जाट रेजीमेंट की टुकड़ी का नेतृत्व किया और बेस्ट मार्चिंग कॉन्टिंजेंट ट्रॉफी जीती.
राष्ट्रपति के ADC बनकर आए चर्चा में
मार्च 2023 में उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ADC नियुक्त किया गया, जिसके बाद वह काफी चर्चा में आए.
आखिर क्यों छोड़ी भारतीय सेना?
ऋषभ ने बताया कि उन्होंने पारिवारिक और निजी कारणों से सेना से इस्तीफा दिया. रिटायरमेंट के बाद उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू से भी मुलाकात की.