राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी


Reepu Kumari
09 Sep 2025

सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी

    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी हो गया है.

कब होगी परीक्षा?

    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को होगी. 13 सितंबर को परीक्षा दूसरी पारी में, जबकि 14 सितंबर को दोनों पारियों में आयोजित की जाएगी.

बैंड पद के लिए अलग नियम

    कांस्टेबल बैंड पद के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी. ऐसे उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे.

एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?

    एडमिट कार्ड 11 सितंबर 2025 को वेबसाइट पर जारी होंगे. उम्मीदवार इन्हें SSO ID से लॉगिन करके डाउनलोड कर सकेंगे.

परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय

    उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचना जरूरी है. परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स और ड्रेस कोड

    एडमिट कार्ड के साथ फोटोयुक्त आईडी प्रूफ और हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है. उम्मीदवारों को ड्रेस कोड का पालन करना होगा और सिर्फ नीले/काले रंग की पारदर्शी पेन ले जाने की अनुमति है.

परीक्षा का पैटर्न

    यह परीक्षा OMR आधारित ऑफलाइन मोड में होगी. कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें रीजनिंग व कंप्यूटर से 60, राजस्थान सामान्य ज्ञान से 45 और सामान्य ज्ञान से 45 प्रश्न होंगे. प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक की होगी.

चयन प्रक्रिया

    उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा—लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन.

शारीरिक मानक और दौड़

    पुरुषों के लिए ऊंचाई 168 सेमी और महिलाओं के लिए 152 सेमी निर्धारित है. पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 5 किमी दौड़ना होगा, जबकि महिलाओं को 35 मिनट में 5 किमी दौड़ने का समय मिलेगा.

सहायता और हेल्पलाइन

    अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है तो उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 7340557555, 9352323625 और 0141-2821597 पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल igrecraj@gmail.com पर लिख सकते हैं.

More Stories