राजस्थान पटवारी भर्ती 2025, आंसर-की जारी, जल्द खुलेगी आपत्ति विंडो


Reepu Kumari
06 Sep 2025

आंसर-की और प्रश्न-पत्र जारी

    17 अगस्त 2025 को हुई राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा की आंसर-की RSSB की वेबसाइट पर उपलब्ध है. उम्मीदवार इसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं.

6 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल

    इस परीक्षा में 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया. परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित हुई थी – शिफ्ट I (SPZ8) और शिफ्ट II (DQ69).

3705 पदों पर होगी भर्ती

    RSSB इस परीक्षा के जरिए राजस्थान में कुल 3,705 पटवारी पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी करेगा.

अंकन योजना (Marking Scheme)

    परीक्षा में कुल 150 प्रश्न थे. हर सही उत्तर पर 2 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी.

आपत्ति दर्ज करने की सुविधा

    बोर्ड जल्द ही आपत्ति पोर्टल खोलेगा. अभ्यर्थी आंसर-की में गलती पाकर आपत्तियां दर्ज कर सकेंगे.

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

    रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करके आपत्तियां दर्ज करनी होंगी. इसके साथ ही वैध दस्तावेज और प्रमाण संलग्न करना अनिवार्य होगा.

आपत्ति शुल्क

    प्रति प्रश्न आपत्ति दर्ज करने के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. भुगतान ई-मित्र गेटवे या कियोस्क के जरिए करना होगा.

अंतिम आंसर-की और रिजल्ट

    आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम आंसर-की जारी की जाएगी. इसी के आधार पर पटवारी परीक्षा का परिणाम घोषित होगा.

ऐसे करें डाउनलोड

    आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से आंसर-की और प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड कर सकते हैं. अगर किसी सवाल के जवाब में त्रुटि लगती है, तो उम्मीदवार जल्द खुलने वाली आपत्ति विंडो के जरिए चुनौती भी दे सकेंगे.

More Stories