एमपी में निकली सब इंस्पेक्टर की भर्ती, कब से कर पाएंगे आवेदन?


Reepu Kumari
06 Jun 2025

सरकारी नौकरी

    अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं देश के कई राज्यों में कई पदों पर भर्ती निकाली गई है. उनमें से एक मध्य प्रदेश भी है. यहां सब इंस्पेक्टर पद पर भर्ती निकली है.

सब इंस्पेक्टर पद पर निकली भर्ती

    मध्य प्रदेश में सब इंस्पेक्टर पद पर भर्ती निकली है. मध्य प्रदेश लोक सेवा ने परिवहन विभाग में व्हीकल ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर के 35 पदों पर भर्ती निकाली है.

आवेदन 20 जून से शुरु

    नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है,इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जून से शुरू है. आवेदन की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2025 तक निर्धारित है.

आवेदन शुल्क कितना देना होगा

    इन पदों पर भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट को 500 रुपये जमा करनी होगी. वहीं EWS/OBC,SC/ST वर्ग को छूट देते हुए आवेदन की फीस 250 रुपये रखी गई है.

आयु सीमा कितनी है?

    आवेदन करने के लिए आपकी आयु 21 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होना चाहिए. आरक्षित वर्ग एवं महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष निर्धारित है.

पदों की संख्या

    मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा कुल 35 पदों के लिए आवदेन निकाली गई है.

कैसे होगी परीक्षा?

    इन्दौर,भोपाल, जबलपुर एवं ग्वालियर स्थित परीक्षा केन्द्रों पर वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की OMR आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी. तीन गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाएगा इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी.

कौन होते हैं व्हीकल ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर

    यह एक सरकारी पद होता है, जो आमतौर पर राज्य के परिवहन विभाग (Transport Department) के अंतर्गत आता है.

जिम्मेदारी

    इस पद पर नियुक्त व्यक्ति सड़कों पर चलने वाले वाहनों की निगरानी, जांच और नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने का काम करता है. यह पद नियमों के पालन, वाहनों की फिटनेस, और सड़क सुरक्षा से जुड़ा हुआ होता है.

More Stories