IB ACIO भर्ती परीक्षा कब? एडमिट कार्ड जारी


Reepu Kumari
13 Sep 2025

एडमिट कार्ड जारी

    IB ACIO टियर-I परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड गृह मंत्रालय ने जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने पंजीकृत आईडी और पासवर्ड की मदद से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं.

परीक्षा की तिथि

    एग्जाम 16, 17 और 18 सितंबर 2025 को आयोजित होगा. तीनों दिन अलग-अलग केंद्रों पर देशभर के हजारों उम्मीदवार शामिल होंगे.

भर्ती अभियान में कुल रिक्तियां

    इंटेलिजेंस ब्यूरो की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 3,717 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ये सभी पद ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव स्तर के हैं.

चयन प्रक्रिया

    उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा—टियर-I, टियर-II और इंटरव्यू. हर चरण को पार करने के बाद ही फाइनल चयन सूची जारी की जाएगी.

टियर-I परीक्षा पैटर्न

    टियर-I में कुल 100 प्रश्न होंगे, जो 5 भागों—करंट अफेयर्स, जनरल स्टडीज, मैथ्स, रीजनिंग और इंग्लिश से पूछे जाएंगे. प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे.

टियर-II और टियर-III प्रक्रिया

    टियर-I में न्यूनतम कट-ऑफ प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही टियर-II के लिए शॉर्टलिस्ट होंगे. टियर-II और इंटरव्यू के बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी. टियर-II में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    उम्मीदवार mha.gov.in पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं. इसके बाद “ACIO भर्ती” लिंक पर क्लिक करके यूजर आईडी और पासवर्ड डालें. यहां से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है.

शहर सूचना स्लिप

    सिर्फ एडमिट कार्ड ही नहीं, बल्कि उम्मीदवार अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप भी डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र की अग्रिम जानकारी मिल जाएगी.

परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश

    उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, मान्य फोटो आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो ले जानी होगी. साथ ही परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है.

More Stories