इस देश में महिलाओं की कमाई पुरुषों से भी ज्यादा


Reepu Kumari
2025/11/15 14:41:29 IST

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी

    पिछले पांच दशकों में महिलाओं की वर्कफोर्स में भागीदारी लगातार बढ़ी है. आज महिलाएं बड़े पदों पर नेतृत्व कर रही हैं और हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर रही हैं. इसके बावजूद, अधिकतर देशों में महिला कर्मचारियों को पुरुषों से कम सैलरी ही मिल रही है.

Credit: Pinterest

क्या है Gender Pay Gap?

    पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कम सैलरी मिलने की समस्या को Gender Pay Gap कहा जाता है. यह पुरुषों और महिलाओं की औसत कमाई का अंतर होता है, जिसे प्रतिशत में मापा जाता है. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार, महिलाएं विश्वभर में 20% कम कमाई करती हैं.

Credit: Pinterest

विकसित देशों में भी वही कहानी

    अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के अधिकतर देशों में महिलाओं की सैलरी अभी भी पुरुषों से कम है. रोजगार बढ़ा है, लेकिन वेतन समानता अब भी चुनौती बनी हुई है.

Credit: Pinterest

कौन है यह अपवाद देश?

    यूरोस्टैट की रिपोर्ट में पाया गया कि यूरोप का छोटा सा देश लक्जमबर्ग इस मामले में सबसे आगे है. यहां महिलाएं पुरुषों से अधिक सैलरी हासिल कर रही हैं, जो दुनिया के लिए एक अनोखी मिसाल है.

Credit: Pinterest

लक्जमबर्ग की खासियत

    Gender Pay Gap यहां -0.7% है, जिसका अर्थ है कि महिलाएं थोड़ी अधिक कमाई कर रही हैं. यह अंतर बताता है कि लक्जमबर्ग महिलाओं की रोजगार नीतियों और वेतन संरचना को लेकर कितना जागरूक है.

Credit: Pinterest

जेंडर पॉलिसी की भूमिका

    लक्जमबर्ग ने जेंडर इक्वालिटी पर बेहद मजबूत पॉलिसी बनाई है. यहां महिलाओं को समान अवसर, उच्च पदों तक पहुंच और बेहतर वर्क एनवायरनमेंट मिलता है, जिससे उनकी कमाई में स्वाभाविक रूप से बढ़ोतरी हुई है.

Credit: Pinterest

पब्लिक सेक्टर की ताकत

    यहां महिलाओं की पब्लिक सेक्टर में बड़ी संख्या में नौकरी है, जहां वेतन संरचना बेहतर और अधिक निष्पक्ष मानी जाती है. इससे महिलाओं की औसत सैलरी पुरुषों से आगे निकल जाती है.

Credit: Pinterest

दुनिया के सबसे अमीर देशों में शामिल

    लक्जमबर्ग आर्थिक रूप से बेहद मजबूत देश है. इसकी आर्थिक स्थिरता और उच्च आय वाले सेक्टर महिलाओं को बेहतर वेतन पाने का मौका देते हैं, जो अन्य देशों के लिए भी सीख है.

Credit: Pinterest

क्या दुनिया सीख सकती है?

    लक्जमबर्ग मॉडल दिखाता है कि मजबूत नीतियां, समान अवसर और निष्पक्ष वेतन संरचना Gender Pay Gap को खत्म कर सकती हैं. यह मॉडल कई देशों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है.

Credit: Pinterest
More Stories