आरपीएफ/आरपीएसएफ में फिजिकल टेस्ट देने से पहले अच्छे से समझ लें नियम


Reepu Kumari
04 Jun 2025

सब-इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) भर्ती परीक्षा

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आरपीएफ/आरपीएसएफ में सब-इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण जल्द आयोजित किया जाएगा. इसका घोषणा हो गई है.

शारीरिक दक्षता परीक्षा

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में जो पास कर गए हैं वो ही शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए योग्य होंगे.

22 जून से 2 जुलाई 2025 तक

    आरआरबी आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर पीईटी, पीएमटी, डीवी चरणों के लिए अस्थायी कार्यक्रम 22 जून से 2 जुलाई 2025 तक निर्धारित किया गया है.

आधिकारिक नोटिस जारी

    शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के लिए सुबह 4 बजे लखनऊ, उत्तर प्रदेश में जगजीवन राम आरपीएफ अकादमी में रिपोर्ट करना होगा.

ईमेल से दी जाएगी अपडेट

    सटीक तिथियों की घोषणा जल्द ही आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एसएमएस और ईमेल के जरिए भी सूचनाएं मिलेंगी.

इतने पदों पर भर्ती

    इस भर्ती से रेलवे सुरक्षा बल में कुल 4,660 खाली पदों को भरा जाएगा. इसमें सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के लिए 452 पद और कांस्टेबल के लिए 4,208 पद शामिल हैं.

बस एक मौका

    उम्मीदवारों को दौड़ के लिए केवल एक प्रयास की अनुमति दी जाएगी, जबकि लंबी कूद और ऊंची कूद के लिए उम्मीदवारों को दो-दो प्रयास दिए जाएंगे.

शारीरिक माप परीक्षण पुरुष

    पुरुष उम्मीदवारों को 1600 मीटर की दौड़ छह मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी. इसके अलावा, 12 फीट की लंबी छलांग और 3 फीट 9 इंच की ऊंची छलांग भी लगानी होगी.

शारीरिक माप परीक्षण महिला

    महिला उम्मीदवारों को, पीईटी में 800 मीटर की दौड़ चार मिनट के भीतर पूरी करनी होती है. 9 फीट की लंबी छलांग और 3 फीट की ऊंची छलांग भी लगानी होती है. चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए इसे पास करना जरुरी होगा.

More Stories