इस साल कितने मुस्लिम कैंडिडेट्स को UPSC CSE में मिली सफलता?
Gyanendra Sharma
17 Apr 2024
यूपीएससी सिविल सर्विसेज
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है.
आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप
इस साल परीक्षा में यूपी के आदित्य श्रीवास्तव ने टॉपर बने हैं. इस बार आयोग की परीक्षा में 1016 उम्मीदवार पास हुए हैं.
लिस्ट में 51 मुस्लिम उम्मीदवार
इस साल की UPSC सिविल सेवा परीक्षा की मेरिट लिस्ट में 51 मुस्लिम उम्मीदवारों ने अपना स्थान बनाया है.
टॉप 100 में पांच मुस्लिम उम्मीदवार
लिस्ट में पांच मुस्लिम उम्मीदवार टॉप 100 में शामिल हैं.
2022 में 30 हुए सफल
2022 के UPSC CSE में 933 उम्मीदवारों में 30 मुस्लिम शामिल थे.
जामिया के 31 उम्मीदवारों ने बनाई जगह
इस साल जामिया मिलिया इस्लामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी से पढ़ाई करने वाले 31 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है.
71 छात्रों ने इंटरव्यू दिया था
इस बार यहां से 71 छात्रों ने इंटरव्यू दिया था, जिनमें से 31 का चयन हुआ.