भारत की वो 9 नौकरियां जिनमें मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी
Sagar Bhardwaj
15 Mar 2024
मोटी सैलरी वाली नौकरी
हर किसी का सपना होता है पढ़ाई में जीवन के कई बेशकीमती साल खपाने के बाद उसे एक मोटी सैलरी वाली नौकरी मिले.
सपना ही रह जाता है ये सपना
लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जिनका ये सपना पूरा हो पाता है.
9 मोटी सैलरी वाली नौकरियां
ऐसे में आज हम आपको भारत की ऐसी 9 नौकरियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है
Surgeon
सर्जन देश के हेल्थ सेक्टर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. सर्जन की सालाना आय 10 लाख से ढाई करोड़ तक हो सकती है.
AI Engineer
बदलते वक्त के साथ AI फील्ड युवाओं के लिए काफी आकर्षक बनता जा रहा है. भारत में एआई इंजीनियर की सालाना आय 8 लाख है जो कि 40 लाख तक जा सकती है.
project Manager
प्रोजेक्ट मैनेजर को भी भारत में अच्छी पगार दी जाती है. इसकी सालाना आय4 लाख से 28 लाख तक हो सकती है.
Investment Banker
फंड और फाइनेंस मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए यह एक आकर्षक नौकरी है. इन्वेस्टमेंट बैंकर की सालाना आय 1.8 लाख से 38.8 लाख तक हो सकती है.
Data Scientist
एक बिजनेस को ग्रो करने में डेटा साइंटिस्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. डेटा साइंटिस्ट की सालाना औसत आय 10 लाख रुपए होती है.
Chartered accountant
CA अपने क्लाइंट के लिए बजट, ऑडिट, टैक्स और व्यापार की रणनीतियों का प्रबंधन करते हैं. एक सीए की सालाना औसत सैलरी 2 लाख से 14.8 लाख तक हो सकती है.
marketing manager
कंपनी के प्रॉफिट को बढ़ाने के लिए रणनीति बनाने का काम मार्केटिंग मैनेजर का होता है. मार्केटिंग मैनेजर की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. मार्केटिंग मैनेजर की सालाना आय 7 लाख से ज्यादा होती है.
Business Analyst
बिजनेस एनालिस्ट की जॉब भारत में सबसे आकर्षक जॉब में से एक है. वह सालाना औसत 6.5 लाख रुपए कमाता है.
Commercial Pilot
कॉमर्शियल पायलट की नौकरी भी भारत में बेहद आकर्षक नौकरी है. एक कॉमर्शियल पायलट की औसत सैलरी सालाना 0.2 लाख से 72.2 लाख हो सकती है.