एयरपोर्ट अथॉरिटी में नौकरी का सीधा मौका! बिना परीक्षा पाएं अप्रेंटिसशिप और स्टाइपेंड
सीधी भर्ती का मौका, वो भी बिना परीक्षा!
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिसशिप के लिए वैकेंसी निकाली है, जहां चयनसिर्फ मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा,कोई लिखित परीक्षा नहीं.
कुल 197 पदों पर होगी भर्ती
इस अप्रेंटिस प्रोग्राम के तहत AAI नेकुल 197 पद जारी किए हैं. यानी नौकरी पाने का शानदार मौका है.
तीन तरह के अप्रेंटिस पद
यह भर्तीITI अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस औरग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए है. हर स्टेज के छात्र इसमें अप्लाई कर सकते हैं.
क्या है योग्यता?
ग्रेजुएट के लिएचार साल की इंजीनियरिंग डिग्री, डिप्लोमा वालों के लिएतीन साल का डिप्लोमा, और ITI के लिएट्रेड सर्टिफिकेट जरूरी है.
18 से 26 साल तक की उम्र वाले करें आवेदन
उम्मीदवार की उम्र18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए. SC/ST/OBC वर्ग कोसरकारी नियमानुसार छूट मिलेगी.
हर महीने मिलेगा अच्छा स्टाइपेंड
ITI वालों को9,000, डिप्लोमा वालों को12,000 और ग्रेजुएट्स को15,000 रुपये/माह स्टाइपेंड मिलेगा.
12 महीने की ट्रेनिंग, अनुभव के साथ कमाई
ये अप्रेंटिसशिप1 साल की होगी, जिसमें आपको प्रैक्टिकल नॉलेज और अनुभव भी मिलेगा – वो भी सैलरी के साथ.
सिर्फ मेरिट पर होगा चयन
कोई एग्जाम नहीं है. बस आपकीशैक्षणिक योग्यता के नंबर के आधार परमेरिट लिस्ट बनेगी और उसी से सिलेक्शन होगा.
डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल चेकअप
मेरिट में नाम आने के बाद होगाडॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और फिरमेडिकल टेस्ट. इसके बाद शुरू होगी ट्रेनिंग.
ऐसे करें आवेदन, स्टेप बाय स्टेप गाइड
पहले जाएं nats.education.gov.in पर. फिर रजिस्ट्रेशन करें, लॉगिन करें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें. आवेदन की कॉपी सेव करना न भूलें.