इन देशों में फ्री वीजा जा सकते हैं भारतीय
India Daily Live
09 May 2024
टूरिज्म गतिविधियों
दुनिया में कई देश अपनी टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तमाम तरह के उपाय करते हैं.
फ्री वीजा यात्रा
भारतीय पासपोर्ट धारक दुनिया के कई देशों में फ्री वीजा यात्रा कर सकते हैं. आइए जानते हैं.
भूटान
भूटान में भारतीय नागरिक बगैर वीजा के 14 दिन तक यात्रा कर सकते हैं.
नेपाल
हिमालयी इलाके से सटा छोटा देश नेपाल भारतीय नागरिकों को बिना वीजा यात्रा करने की अनुमति देता है.
मॉरीशस
अफ्रीकी महाद्वीप का द्वीपीय देश मॉरीशस अपने सुंदर बीच के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. भारतीय नागरिक यहां बगैर वीजा के 90 दिन की यात्रा कर सकते हैं.
मलेशिया
मलेशिया ऐतिहासिक तौर पर बेहद समृद्ध देश रहा है. यह अपने लाजबाब खाने और ऊंची इमारतों के लिए प्रसिद्ध है. भारतीय नागरिक 31 दिसंबर 2024 तक यहां बगैर वीजा जा सकते हैं.
कतर
मध्य पूर्व का देश कतर अपने शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए फेमस है. भारतीय पासपोर्ट धारक यहां 30 दिनों की फ्री वीजा यात्रा कर सकते हैं.
थाईलैंड
दक्षिण पूवी एशियाई देश थाईलैंड भी भारतीयों को 30 दिनों की बगैर वीजा यात्रा की अनुमति देता है.
श्रीलंका
श्रीलंका में भी भारतीय बगैर वीजा के यात्रा कर सकते हैं. यह देश अपनी मिठाइयों के लिए बेहद प्रसिद्ध है.