सोने का महल, करोड़ों की यॉट... कितने अमीर हैं कतार के अमीर शेख


Princy Sharma
18 Feb 2025

भारत दौरा

    कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी 17 और 18 फरवरी को दो दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल तोड़कर गर्मजोशी से स्वागत किया. यह लगभग एक दशक बाद उनकी पहली भारत यात्रा है.

अलीशान लाइफस्टाइल

    शेख तमीम के पास शानदार महल है, जिसकी कीमत लगभग 1 अरब डॉलर है. उनके महल में 100 से अधिक कमरे और बॉलरूम हैं. वे अपनी आलिशान लाइफस्टाइल के लिए फेमस हैं.

लक्सरी कारों का कलेक्शन

    शेख तमीम के पास दुनिया की सबसे लग्जरी कारों का फ्लीट है, जिसमें Bugatti, Ferrari, Lamborghini और Rolls-Royce जैसी कारें शामिल हैं.

शिक्षा और करियर

    शेख तमीम ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लंदन के हैरो स्कूल से की, फिर इंग्लैंड के रॉयल मिलिट्री एकेडमी से ग्रेजुएशन किया. कतर लौटने पर उन्हें कतर आर्मी में सेकंड लेफ्टिनेंट बनाया गया.

यॉट की धनी

    उनके पास एक बेहद महंगा यॉट (yatch) भी है, जिसकी कीमत लगभग 3.3 अरब रुपये है. यह यॉट 124 मीटर लंबा है और इसमें 35 मेहमानों और 90 क्रू मेंबर्स के लिए जगह है. यॉट में हेलीपैड भी है.

कतर एयरलाइन का मालिकाना हक

    कतर एयरलाइन का मालिकाना हक भी अल-थानी परिवार के पास है, जिसे 1977 में शाही परिवार के लिए बनाया गया था. इस एयरलाइन के पास तीन बोइंग 747 विमानों सहित 14 एयरक्राफ्ट हैं.

कतर के सबसे युवा अमीर

    44 साल के तमीम कतर के सबसे युवा अमीर हैं और दुनिया के सबसे युवा राष्ट्राध्यक्षों में से एक हैं. उनकी अगुवाई में ही कतर में 2022 फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था.

अमीर बनने का सफर

    शेख तमीम 2023 में अमीर बने थे, जब उनके बड़े भाई शेख जसीम ने गद्दी पर अपना दावा छोड़ दिया था.

कतर की अमीरी

    कतर दुनिया के सबसे अमीर देशों में शामिल है, यहां की प्रति व्यक्ति आय 114,648 डॉलर है और यह per capita income के मामले में दुनिया में पांचवे नंबर पर है.

More Stories