75 गुना बड़े ईरान को पल भर में धूल चटा सकता है इजरायल, जानिए कैसे
India Daily Live
15 Apr 2024
रविवार को हमला
ईरान ने रविवार देर रात इजरायल पर सैकड़ों ड्रोन्स, बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइल के जरिए हमला किया. इजरायल जिसका जवाब देने की कोशिश कर रहा है.
इजरायली एयरफोर्स
इजरायली वायुसेना ईरानी एयरफोर्स की तुलना में कहीं ज्यादा ए़डवांस और ताकतवर है.
हवाई ताकत में इजरायल आगे
ईरानी वायुसेना के पास एक्टिव और रिजर्व कुल मिलाकर 909 एयरक्राफ्ट रिजर्व में हैं. वहीं, इजरायल के पास इनकी संख्या 1102 है.
फाइटर जेट
इजरायल के पास फाइटर जेट भी ईरान से ज्यादा है. ईरान के पास इनकी संख्या 186 है जबकि इजरायल के पास इनकी संख्या 241 है.
रेडी मोड में इतने हेलीकॉप्टर्स
ईरान के पास हेलीकॉप्टर्स हैं जिनमें 84 रेडी मोड में हैं. वहीं, इजरायल के पास इनकी संख्या 146 है जिनमें 117 एक्टिव मोड में हैं.
घातक स्टील्थ फाइटर जेट एफ-35
इजरायल अपने से दर्जनों गुना बड़े ईरान पर हमला करने के लिए घातक स्टील्थ फाइटर जेट एफ-35 की भी मदद ले सकता है.
एयर डिफेंस सिस्टम
इजरायल ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम को खत्म करने के लिए एफ-15 ईगल्स, एफ-16 फैलकॉन्स की कई लहर चला सकता है. यह तेहरान के एयर डिफेंस सिस्टम को खत्म करने में सक्षम हैं.
परमाणु ठिकानों पर हमला
इजरायल इसके अलावा ईरान के परमाणु ठिकानों को नष्ट करने के लिए बंकर बस्टर बम का इस्तेमाल भी कर सकता है.
बंकर बस्टर बम
ईरान के फोरदोव में न्यूक्लियर रिएक्टर जमीन के 80 मीटर अंदर है. इसे खत्म करने के लिए 30 हजार पाउंड का बंकर बस्टर बम का इस्तेमाल करना होगा.
पूरी दुनिया के कनेक्शन
ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमला होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाएगी. ऐसा होने पर तेहरान का पूरी दुनिया के कनेक्शन कट जाएगा और कई प्रकार के काम रुक जाएंगे.