ये हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी पार्टियां, 4 तो भारत में हैं
Sagar Bhardwaj
05 Apr 2024
World of Statistcs ने जारी किया डेटा
सदस्यों की संख्या के आधार पर World of Statistcs विश्व की 10 सबसे बड़ी पार्टियों का डेटा जारी किया है.
टॉप 10 में भारत की 4 पार्टियां
World of Statistcs की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की 10 सबसे बड़ी पार्टियों में से 4 भारत की हैं. यही नहीं इनमें से तीन पार्टियां किसी न किसी राज्य में सरकार चला रही हैं.
बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी
सदस्य संख्या के आधार पर बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. इसके फिलहाल 180 मिलियन से ज्यादा सदस्य हैं.
दूसरे नंबर पर कौन
98.04 मिलियन यूजर्स के साथ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी विश्व की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है.
कांग्रेस तीसरे स्थान पर
वहीं भारत की कांग्रेस पार्टी करीब 50 मिलियन मैंबर्स के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है.
चौथे पर कौन
अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी 47.13 मिलियन सदस्यों के साथ चौथे नंबर पर है. अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी 36.01 मिलियन सदस्यों के साथ 5वें, 16 मिलियन सदस्यों के साथ AIADMK छठे स्थान पर है.
AK का नंबर सातवां
वहीं तुर्की की पार्टी AK 11.24 मिलियन सदस्यों के साथ सातवें स्थान पर है. इथियोपिया की प्रॉसपैरिटी पार्टी 11 मिलियन सदस्यों के साथ 8वें, आम आदमी पार्टी 10.05 मिलियन सदस्यों के साथ 9वें स्थान पर है.
सबसे नीचे पाकिस्तान की
वहीं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ 10 मिलियन सदस्यों के साथ 10वें नंबर है.