भारत मंडपम में BRICS Summit का आगाज, एक मंच पर जुटे दिग्गज नेता
पुतिन भी पहुंचे भारत मंडपम
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सम्मेलन में शामिल हुए.
शी जिनपिंग का भी भारत मंडपम में स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी राष्ट्रपति का स्वागत किया.
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS समिट 2026 के आयोजन स्थल 'भारत मंडपम' में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का स्वागत किया.
ब्राजील के विदेश मंत्री का भी स्वागत
माउरो विएरा भारत मंडपम पहुंचे और पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया.
दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति रामाफोसा
धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS Summit 2026 के लिए भारत मंडपम पहुंचे दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा का गर्मजोशी से स्वागत किया.
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS समिट 2026 के आयोजन स्थल 'भारत मंडपम' में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया.
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम
नई दिल्ली में BRICS सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की मुलाकात हुई.
मोदी-ले मिन्ह हंग की अहम मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS Summit के दौरान वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग मजबूत करने के साथ ऊर्जा, रेयर अर्थ्स और अंतरिक्ष के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की.
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो का स्वागत
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आयोजन स्थल भारत मंडपम में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो का स्वागत किया.