इन वजहों से नहीं हुआ अहमदाबाद विमान हादसा, जांच में आया सामने


Garima Singh
12 Jul 2025

दुर्घटना के कारणों की जांच

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच में कई संभावित कारणों को खारिज किया गया है. आइए जानें क्या-क्या सामने आया.

मौसम की स्थिति

    जांच में पाया गया कि हादसे वाले दिन हल्की हवाएं और साफ़ आसमान था. मौसम को दुर्घटना का कारण नहीं माना गया है.

पक्षी टकराव नहीं हुआ

    सीसीटीवी फुटेज और में ही पक्षी के टकराने के कोई सबूत नहीं मिले.

विमान था पूरी तरह तैयार

    जांच में पाया गया था कि फ्लैप 5 डिग्री पर सही सेट थे, और लैंडिंग गियर सामान्य रूप से काम कर रहा था.

भार था सामान्य सीमा में

    विमान का भार और संतुलन सामान्य परिचालन सीमा के भीतर था. इसलिए इसे भी जांच में शामिल नहीं किया गया.

ईंधन में कोई खराबी नहीं

    हवाई अड्डे के ईंधन ट्रकों से लिए गए नमूनों का परीक्षण संतोषजनक रहा.

इंजन थे सामान्य

    ईंधन कटऑफ तक दोनों इंजन सामान्य रूप से काम करते दिखाई दिए थे. इसलिए इसे संभावित कारण से बाहर रखा गया.

More Stories