दुकानदारों के नेमप्लेट लगाने पर SC ने क्यों लगाई रोक?
India Daily Live
22 Jul 2024
नेमप्लेट लगाने पर रोक
सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानों के आगे नेमप्लेट लगाने के आदेश पर रोक लगा दी है.
यूपी सरकार का आदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा के रूट पर दुकान मालिकों के नाम लिखने का आदेश दिया है.
पहचान बताना जरुरी नहीं
कोर्ट ने सोमवार को कहा कि दुकानदारों को पहचान बताने की जरूरत नहीं है.
शुक्रवार तक जवाब देने को कहा
कोर्ट ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी कर शुक्रवार तक जवाब देने को कहा है.
खाने का प्रकार बताना होगा
कोर्ट ने कहा कि दुकानदारों को बस खाने का प्रकार बताना होगा. अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी.
मजबूर नहीं कर सकते
दुकानदारों को अपना नाम लिखने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए.
योगी सरकार के निर्देश
योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा पर निर्देश जारी करते हुए कहा था कि सड़क किनारे के दुकानों के सामने नेमप्लेट लगाना जरुरी है.
मुजफ्फरनगर से हुई शुरुआत
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल किया है. इस नियम की शुरुआत मुजफ्फरनगर से हुई थी.